प्रेस विज्ञप्ति राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो (NHRCCB) की टीम ने आदित्यपुर थाना प्रभारी से की शिष्टाचार मुलाकात।
आदित्यपुर, सरायकेला-खरसावां, दिनांक 07.06.2026। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो (NHRCCB) की एक प्रतिनिधिमंडल ने आदित्यपुर थाना प्रभारी से शिष्टाचार मुलाकात कर संगठन द्वारा मानवाधिकार...
आदित्यपुर, सरायकेला-खरसावां, दिनांक 07.06.2026।
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो (NHRCCB) की एक प्रतिनिधिमंडल ने आदित्यपुर थाना प्रभारी से शिष्टाचार मुलाकात कर संगठन द्वारा मानवाधिकार संरक्षण, अपराध नियंत्रण, जनजागरूकता एवं सामाजिक हित में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी साझा की।
इस बैठक का नेतृत्व जिला सचिव, जिला सरायकेला खरसावां सुश्री अंजलि कुमारी ने किया। बैठक में संगठन की ओर से राष्ट्रीय संयुक्त सचिव विनय चंद्र, झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष पूजा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजीत शर्मा, जिला सचिव राजदीप सेन तथा सक्रिय सदस्य राजीव रंजन एवं संतोष कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान NHRCCB द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। आदित्यपुर थाना प्रभारी ने संगठन की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में जागरूकता एवं अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है।
थाना प्रभारी ने विशेष रूप से पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम, नाबालिग एवं किशोर वाहन चालकों के विषय में अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन के साथ संवाद, नशा उन्मूलन एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों पर जनजागरूकता अभियान तथा साइबर अपराध एवं साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से आयोजित करने का प्रस्ताव रखा।
इस सकारात्मक एवं रचनात्मक संवाद के उपरांत NHRCCB की टीम ने स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर उक्त विषयों पर संयुक्त रूप से जागरूकता कार्यक्रम एवं जनहितकारी गतिविधियाँ संचालित करने की सहमति प्रदान की।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा समाजहित में पुलिस एवं सामाजिक संगठन के बीच भविष्य में और अधिक सहयोगात्मक कार्य करने पर बल दिया गया।
जारीकर्ता: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो (NHRCCB)
No Comment! Be the first one.