जालौन: NH-27 पर भीषण सड़क हादसा, चार लोग गंभीर घायल; राहगीर की सूझबूझ से पहुंची 112 और 108 टीम
जालौन। जनपद जालौन में NH-27 पर उरई-अजनारी ब्रिज के पास शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद सभी घायल सड़क किनारे पड़े थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक...
जालौन। जनपद जालौन में NH-27 पर उरई-अजनारी ब्रिज के पास शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद सभी घायल सड़क किनारे पड़े थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 और एंबुलेंस सेवा 108 पर सूचना देकर सहायता मांगी।
सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची तथा घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भिजवाया गया। सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल उनकी पहचान और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। इस हादसे ने एक बार फिर NH-27 पर सड़क सुरक्षा व्यवस्था, तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की आवश्यकता को उजागर किया है।
No Comment! Be the first one.