जालौन: वायरल वीडियो के बाद एआरएम पर शासन का बड़ा फैसला
जालौन। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के उरई डिपो में तैनात ए.आर.एम. कमल किशोर आर्य को शासन ने मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। यह कार्रवाई उस वायरल वीडियो के आधार पर की गई है, जिसमें ए.आर.एम....
जालौन। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के उरई डिपो में तैनात ए.आर.एम. कमल किशोर आर्य को शासन ने मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। यह कार्रवाई उस वायरल वीडियो के आधार पर की गई है, जिसमें ए.आर.एम. कथित रूप से अभद्र भाषा और गाली-गलौज करते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा एक जांच समिति गठित की गई थी। समिति ने पूरे प्रकरण की जांच कर अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप दी। रिपोर्ट के आधार पर शासन ने कार्रवाई करते हुए ए.आर.एम. कमल किशोर आर्य को मुख्यालय अटैच करने का निर्णय लिया।
गौरतलब है कि वायरल वीडियो को स्थानीय मीडिया द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित और प्रसारित किया गया था। शासन की इस कार्रवाई के बाद परिवहन विभाग में चर्चा का माहौल है। वहीं, आगे की विभागीय कार्रवाई को लेकर भी नजरें शासन के निर्णय पर टिकी हुई हैं।
No Comment! Be the first one.