उरई में बिना नंबर की बुलेट पर पुलिस का शिकंजा, चेकिंग अभियान में वाहन कोतवाली भेजी गई
उरई (जालौन)। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी एवं यातायात प्रभारी वीर बहादुर सिंह के नेतृत्व में जिला परिषद के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने एक बुलेट...
उरई (जालौन)। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी एवं यातायात प्रभारी वीर बहादुर सिंह के नेतृत्व में जिला परिषद के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने एक बुलेट मोटरसाइकिल को रोका, जिस पर आगे और पीछे कोई पंजीकरण नंबर अंकित नहीं था।
जांच के दौरान चालक वाहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी मौके पर प्रस्तुत नहीं कर सका। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए कोतवाली भेज दिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। बिना नंबर प्लेट, बिना वैध दस्तावेज तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।
No Comment! Be the first one.