जन्मदिन की पूर्व संध्या पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने किया रुद्राभिषेक, जनकल्याण की कामना
जालौन। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर नगर जालौन स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से भगवान शिव का रुद्राभिषेक एवं...
जालौन। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर नगर जालौन स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से भगवान शिव का रुद्राभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से नगर एवं जनपदवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य तथा प्रदेश और देश की निरंतर उन्नति की कामना की।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। पूजन के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक भी मौजूद रहे। सभी ने भगवान शिव का अभिषेक कर समाज में शांति, सद्भाव, विकास और जनकल्याण की प्रार्थना की।
पूजन के उपरांत उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने श्री वर्मा को जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। धार्मिक आस्था और जनसेवा के संदेश के साथ संपन्न हुआ यह आयोजन पूरे समय श्रद्धा और उत्साह का केंद्र बना रहा।
No Comment! Be the first one.