स्वतंत्रता दिवस को लेकर नगर जालौन में दिखी देशभक्ति की झलक
जालौन। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर जालौन को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। नगर पालिका जालौन की ओर से नगर के प्रमुख चौराहों और विभिन्न स्थानों पर विशेष सजावट करवाई गई है। देव नगर चौराहा, झंडा चौराहा...
जालौन। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर जालौन को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। नगर पालिका जालौन की ओर से नगर के प्रमुख चौराहों और विभिन्न स्थानों पर विशेष सजावट करवाई गई है। देव नगर चौराहा, झंडा चौराहा और कोंच चौराहा समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर रंग-बिरंगी लाइटिंग और देशभक्ति से जुड़ी सजावट लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है।
झंडा चौराहे पर नगर पालिका की ओर से विशेष सेल्फी प्वाइंट भी बनवाया गया है। सेल्फी प्वाइंट को तिरंगे और आकर्षक सजावट से तैयार किया गया है, जहां नगरवासी पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस की यादों को तस्वीरों में संजो रहे हैं।
नगर की सजावट से पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल नजर आ रहा है। शाम होते ही प्रमुख चौराहे रोशनी से जगमगा उठते हैं। नगरवासियों ने नगर पालिका की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सजावट से स्वतंत्रता दिवस के प्रति उत्साह और देशभक्ति की भावना और मजबूत होती है।
No Comment! Be the first one.