जालौन में ट्रक-डंपर की भीषण टक्कर, क्लीनर की मौत, चालक घायल
जालौन। जालौन कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और डंपर के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में ट्रक के क्लीनर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल...
जालौन। जालौन कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और डंपर के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में ट्रक के क्लीनर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतक क्लीनर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। प्रारंभिक जांच में तेज गति और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
No Comment! Be the first one.