जालौन पुलिस के सिरसा कलार थानाध्यक्ष वरुण प्रताप सिंह चाहर को मिला सिल्वर प्रशंसा चिन्ह
जालौन। अपराधों के अनावरण में उत्कृष्ट एवं प्रभावी कार्य के लिए जालौन पुलिस के सिरसा कलार थानाध्यक्ष निरीक्षक वरुण प्रताप सिंह चाहर को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिल्वर प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया...
जालौन। अपराधों के अनावरण में उत्कृष्ट एवं प्रभावी कार्य के लिए जालौन पुलिस के सिरसा कलार थानाध्यक्ष निरीक्षक वरुण प्रताप सिंह चाहर को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिल्वर प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया गया। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश ने उनके सेवाभिलेख एवं उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर इस सम्मान के लिए चयन किया। कानपुर जोन के एडीजी कार्यालय से जारी पत्र के बाद उन्हें सिल्वर प्रशंसा चिन्ह के साथ प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया। पुलिस विभाग के अनुसार, अपराधों के अनावरण में थानाध्यक्ष की प्रभावी भूमिका और उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण मान्यता मिली है। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए अपराधों के खुलासे में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई। सम्मान मिलने के बाद पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल है। अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने थानाध्यक्ष वरुण प्रताप सिंह चाहर को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। अधिकारियों ने इसे पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान बताया।
No Comment! Be the first one.